दिल्लीः उपराज्यपाल के आदेश के बाद पूर्वी निगम के 35 केंद्रों पर मुफ्त खाना वितरण शुरू
उपराज्यपाल अनिल बैजल के आदेश के बाद पूर्वी दिल्ली नगर निगम के 35 केंद्रों पर जरूरतमंद लोगों के लिए मुफ्त खाने की व्यवस्था की गई है। इसका जिम्मा पूरी तरह से निगम को सौंपा गया है। इसके साथ ही अन्य 21 केंद्र के लिए भी आदेश दिए गए हैं।
पूर्वी दिल्ली नगर निगम स्थाई समिति के अध्यक्ष संदीप कपूर ने बताया कि पूर्वी दिल्ली इलाके में लोगों की जरूरत को देखते हुए नए 35 अतिरिक्त केंद्रों की व्यवस्था की गई है। इस संबंध में उपराज्यपाल द्वारा निगम को पत्र मिला है।
जिसमें जरूरतमंद लोगों के खाने की व्यवस्था करने के आदेश मिले हैं। ऐसे में निगम ने सरकारी स्कूलों के 35 केंद्रों पर यह व्यवस्था शुरू कर दी है। इसके साथ ही अन्य 21 केंद्र पर काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि इसके लिए सरकार पूर्वी निगम को बाद में राशि उपलब्ध कराएगी।